Posts

समसामयिक प्रश्न

1. साउदी अरब की पहली महिला अंतरिक्ष यात्री कौन हैं, जो इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन के एक मिशन में शामिल है? (अ) जेसिका मीर (ब) रेयाना बरनावी (स) नोरा अल मटरूश (द) जैस्मीन मोगबेली 2. किसे हाल में जनवरी महीने के आइसीसी मेंस प्लेयर ऑफ द मंथ अवार्ड से सम्मानित किया गया है? (अ) शुभमन गिल (ब) मोहम्मद सिराज (स) डेवोन कॉनवे (द) विराट कोहली 3. हाल में किसे साइप्रस का नया राष्ट्रपति चुना गया है? (अ) डेमेट्रिस सिलोरिस (ब) अन्निता डेमेट्रियो (स) एडमोस एडमौ (द) निकोस क्रिस्टोडौलाइड्स 4. ‘स्वस्थ मन, स्वस्थ घर’ किस मंत्रालय की ओर से शुरू की गई पहल है? (अ) आयुष मंत्रालय (ब) स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रलाय (स) शिक्षा मंत्रालय (द) गृह मंत्रालय उत्तर- 1(ब )  2(अ ) 3(द ) 4( द)

नॉलेज कॉर्नर

 1) मिट्टी के बर्तन में पानी ठंडा क्यों रहता है? उत्तर-जब किसी तरल पदार्थ का तापमान बढता है तो भाप बनती है। भाप के साथ तरल पदार्थ की ऊष्मा भी बाहर जाती है। इससे तरल पदार्थ का तापमान कम रहता है। मिट्टी के बर्तन में रखा पानी उस बर्तन में बने असंख्य छिद्रों के सहारे बाहर निकल कर बाहरी गर्मी में भाप बनकर उड़ जाता है और अंदर के पानी को ठंडा रखता है। बरसात में वातावरण में आर्र्दता ज्यादा होने के कारण भाप बनने की यह क्रिया धीमी पड़ जाती है, इसलिए बरसात में यह असर दिखाई नहीं पड़ता। 2)बच्चों में बड़ों से ज्यादा हड्डियां क्यों होती है? उत्तर- बच्चों के शरीर की तमाम हड्डियां उम्र बढ़ने के साथ एक-दूसरे से जुड़कर एक बन जाती हैं। आपने देखा होगा कि एकदम नन्हें बच्चों के सिर में मुलायम हिस्सा होता है। उस वक्त सिर की हड्डी कई भागों में होती है। बाद में वह एक बन जाती है। 3) सिक्स्थ सेंस का क्या मतलब है? उत्तर- सामान्यत: मनुष्य की पांच ज्ञानेन्द्रियां मानी जाती हैं। देखना, सुनना, स्पर्श करना, सूंघना और जीभ का स्वाद। सिक्स्थ सेंस का मतलब है इनसे अलग का अनुभव। इसे अतीन्द्रिय ज्ञान या परामानसिक अनुभव कह...

कम उम्र के लड़कों का अपराध की ओर कदम!

सांगली जिले से तस्वीर: हत्या, जानलेवा हमले में शामिल;  कमर पर हथियार;  चोरी का सिलसिला सांगली,(मच्छिंद्र ऐनापुरे)- बदमिजाज मासूम लड़के अपराध की ओर मुड़े हैं। अब तक कई घटनाओं से पता चला है कि एक-दूसरे से बदला लेने के लिए जल रहे ये लड़के एक-दूसरे को जान से मारने से भी नहीं हिचकिचाते। गांजा, गोलियां खाकर वे कोई भी अपराध करने से नहीं हिचकिचाते हैं।  16 से 19 साल के लड़के कमर पर हथियार बांधे घूमते पाए जाते हैं। पिछले कुछ महीनों में जिले में अपराध के ग्राफ पर नजर डालें तो ज्यादातर अपराधों में 18 साल से कम उम्र के लड़के शामिल हैं।  हत्या, जानलेवा हमले और मारपीट के मामले में 16 से 17 साल के लड़कों को गिरफ्तार किया गया है। छह माह पूर्व अंदाबुरजी के विक्रेता संतोष पवार की 100 फुट रोड पर धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी गयी थी। इसमें मिले संदिग्धों की उम्र बीस साल से कम है। माधवनगर रेलवे गेट से पद्माले गेट तक सड़क पर 17 वर्षीय युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई।तीनों आरोपी 18 साल के निकले।  कवलापुर (तहसील- मिरज) में एयरपोर्ट हत्याकांड के एक आरोपी की उम्र 18 साल है।पिछले...

शराब बिक्री से साढ़े चौदह हजार करोड़ का राजस्व; महाराष्ट्र राज्य के राजस्व में 30 प्रतिशत की वृद्धि

सांगली,(जे एन हिंदी न्यूज नेटवर्क) : चालू वित्त वर्ष में शराब की बिक्री में भी काफी इजाफा हुआ है क्योंकि कोरोना वायरस के बाद अर्थव्यवस्था पटरी पर लौट आई है। शराबियों द्वारा शराब के सेवन से राज्य के खजाने में भारी राजस्व की कमाई हुई है। 1 अप्रैल से 26 दिसंबर, 2022 की अवधि के दौरान शराब की बिक्री से होने वाले राजस्व में लगभग 30 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। चालू वित्त वर्ष के पहले 9 महीनों में, राज्य के खजाने ने लगभग 14,480 करोड़ रुपये का राजस्व अर्जित किया है। राज्य के आबकारी विभाग से प्राप्त आंकड़ों से यह स्पष्ट होता है। कोरोना काल में राज्य में शराब की बिक्री ठंडी पड़ गई थी।  लेकिन अब सारा लेन-देन सुचारू होने से एक तस्वीर यह भी है कि शराब की बिक्री भी जोरों पर है। पिछले साल अप्रैल से नवंबर के बीच 34.5 करोड़ लीटर देशी शराब की बिक्री हुई है। वित्तीय वर्ष 2021-22 की इसी अवधि में प्रदेश में 25 करोड़ लीटर देशी शराब की बिक्री हुई थी।  अप्रैल से नवंबर 2022 की अवधि में 23.5 करोड़ लीटर विदेशी शराब की बिक्री हुई है। वित्तीय वर्ष 2021-22 की इसी अवधि में 17.5 करोड़ लीटर विदेशी शराब की बि...

जहरीली शराब से छह वर्षों में सात हजार लोगों की मौत

भारत में जहरीली शराब के सेवन से पिछले छह वर्षों में करीब सात हजार लोगों की जान की गई है और मौत के सबसे ज्यादा मामले मध्य प्रदेश, कर्नाटक और पंजाब में दर्ज किए गए हैं। राष्ट्रीय अपराध रिकार्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) के आंकड़ों से यह जानकारी मिली है। गौरतलब है कि बिहार में जहरीली शराब से पिछले दो-तीन दिनों में 30 से अधिक लोगों की मौत हुई है, जबकि राज्य में वर्ष 2016 से पूर्ण शराबबंदी लागू है। एनसीआरबी की एक रिपोर्ट के अनुसार भारत में नकली शराब के सेवन से पिछले छह वर्षों में करीब सात हजार लोगों की जान की गई है। सबसे ज्यादा मौतें मध्य प्रदेश, कर्नाटक और पंजाब में दर्ज किए गए हैं। ब्यूरो के आंकड़ों के अनुसार, देश में नकली शराब के सेवन से वर्ष 2016 में मौत के 1,054 मामले सामने आए, जबकि वर्ष 2017 में इससे 1,510, वर्ष 2018 में 1,365, वर्ष 2019 में 1,296 और वर्ष 2020 में 947 लोगों की जान गई। आंकड़ों के मुताबिक, वर्ष 2021 में पूरे देश में नकली शराब के सेवन से जुड़ी 708 घटनाओं में 782 लोगों की मौत हुई। इस दौरान उत्तर प्रदेश में सर्वाधिक 137, पंजाब में 127 और मध्य प्रदेश में 108 लोगों की जान गई। एनसीआरबी के...

शफीक इनामदार राकांपा के जत शहर अध्यक्ष नियुक्त

Image
सांगली, (मच्छिंद्र ऐनापुरे)-  शफीक इनामदार एनसीपी के जत शहर अध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं। राकांपा के कार्यकारी अध्यक्ष उत्तम चव्हाण और सुरेश शिंदे ने हाल ही में उन्हें चयन पत्र सौंपा है। जत में चयन के लिए मंगलवार पेठ में विभिन्न संगठनों की ओर से उन्हें सम्मानित किया गया। उन्हें शाल, फेटा और माला पहनाकर सम्मानित किया गया। इस समय काँग्रेस सेवादल अध्यक्ष मोहन माने-पाटील, शरणाप्पा अक्की, जत के पोलीसपाटील मदन पाटील, नंदकुमार लोणी, सुमंत गायकवाड, मनोज मोगली, मच्छिंद्र ऐनापुरे, नंदकुमार कनशेट्टी, शिवकुमार दुगणी, बसवराज निसुरे, अरविंद जाधव, शरद सोलापुरे , गणेश सावंत आदी उपस्थित थे।  इस मौके पर बोलते हुए समाज सेवा के शौकीन शफीक इनामदार ने कहा कि राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी शहर के विकास के लिए ईमानदारी से प्रयास करेंगे।

जत तालुका ओबीसी संगठन की ओर से महात्मा फुले को अभिवादन

सांगली, महाराष्ट्र (मच्छिंद्र ऐनापुरे)- महात्मा फुले को उनके स्मृति दिवस पर जत तालुका ओबीसी एसोसिएशन द्वारा सातारा रोड, जत स्थित नदाफ बहुउद्देशीय हॉल में अभिवादन किया गया। प्रारंभ में प्रो.  पांडुरंग वाघमोड़े ने महात्मा जोतिबा फुले और सावित्रीबाई फुले की प्रतिमाओं को पुष्पमाला अर्पण की। इस अवसर पर बोलते हुए प्रो. पांडुरंग वाघमोड़े ने कहा कि महात्मा ज्योतिबा  यह सामाजिक कार्यकर्ता, विचारवंत, समाजसुधारक व लेखक थे। वे स्त्री शिक्षा के प्रणेता है, उन्होंने लडकियों के लिए पहली स्कूल शुरु की। सत्यशोधक समाज के माध्यम से समाज की विषमता नष्ट कर समाज के प्रत्येक घटक तक शिक्षा पहुंचाने का कार्य किया।  उनकी कार्यो से सभी प्रेरणा ले यह अपील भी उन्होंने की। इस अवसर पर उन्होंने सत्य साधक धर्म के महत्व को विस्तार से बताया। प्रारंभ में स्वागत तुकाराम माली ने किया।  इस मौके पर मुबारक नदाफ, रवींद्र सोलंकर, हाजीसाहेब हुजारे, आनंदराव पांढरे, श्रीकांत माली, रमेश माली, सूरज माली, शिवानंद अरली, इब्राहिम नदाफ, अर्जुन कुकड़े, सर्वेश माली, विजय माली, ज्ञानेश्वर माली, महेश साबले, श्रीमती श्रद्ध...

नूल में पढ़ाई के लिए टीवी, मोबाइल फोन बंद करने का फैसला

सांगली ,(मच्छिंद्र ऐनापुरे)- मोबाइल फोन और टीवी के अत्यधिक उपयोग के कारण बच्चों के शैक्षिक नुकसान को रोकने के लिए, कोल्हापुर जिले में नूल (ता. गडहिंग्लज)  गांव के सभी माता-पिता ने गाँव में सभी टीवी और मोबाइल फोन को हर शाम 7 से 8.30 बजे के बीच बंद करने का फैसला किया है। सरपंच प्रियंका यादव ने यह निर्णय न्यू इंग्लिश स्कूल में आयोजित महिला पालक सभा में लिया। इससे पहले महाराष्ट्र के सांगली जिले के मोहित्यांचे वडगांव और उस्मानाबाद जिले के उमरगा तालुका के जाकेकुरवाड़ी के गांवों ने भी इस तरह की गतिविधियां शुरू की हैं। सरपंच यादव की पहल पर प्राचार्य जे. डी. वडेर की अध्यक्षता में  सभा का आयोजन  किया गया था। सरपंच यादव ने कहा, 'बच्चों को जिम्मेदार नागरिक बनाने के लिए कुछ चीजों को आजादी देने के अलावा कुछ चीजों पर पाबंदी लगानी होगी। उसके लिए हर माता-पिता अपने घरों में टीवी और मोबाइल फोन बंद कर दें और अपने बच्चों को रोजाना शाम 7.00 बजे से 8.30 बजे के बीच पढ़ाई कराएं। सभी महिलाओं ने हाथ उठाकर सरपंच यादव की इस अपील पर सहमति जताते हुए एक प्रस्ताव पारित किया।  बच्चे घंटों मोबाइल से च...

महाराष्ट्र में एक साल में 858 युवतियां घर से भाग गई

  देश में उच्चतम अनुपात;  राष्ट्रीय अपराध रजिस्टर रिपोर्ट के आँकड़े सांगली,(जेएन न्यूज नेटवर्क)- महाराष्ट्र में प्रेम संबंधों, अनैतिक संबंधों या विभिन्न प्रलोभनों के कारण घर से भागने वाली युवतियों की संख्या सबसे अधिक है, जिसमें पिछले वर्ष 858 युवतियां घर से भाग गई हैं। वहीं, भागी लड़कियों की तलाश में महाराष्ट्र पुलिस देश में अव्वल है। घर से भागी युवतियों की जानकारी नेशनल क्राइम रजिस्टर रिपोर्ट के आंकड़ों से सामने आई है। इस रिपोर्ट के अनुसार, घर से भाग जाने वाली युवा महिलाओं की संख्या के मामले में ओडिशा महाराष्ट्र के बाद दूसरे स्थान पर है।  ओडिशा में पिछले साल 735 युवतियां घर छोड़ चुकी हैं।  नाबालिग लड़कियों सहित घर से भागने वाली युवतियों की संख्या दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है। इसके लिए कई कारक जिम्मेदार होते हैं।  इनमें अधिकांश युवतियां प्रेम प्रसंग, शादी का लालच या अनैतिक संबंध, लिव इन रिलेशनशिप के चलते घर से भाग रही हैं। कई लड़कियां और महिलाएं प्रेम प्रसंग या अनैतिक संबंध के लिए अपने परिवार वालों का विरोध देखकर अपने बॉयफ्रेंड के साथ घर से भाग जाती हैं। यहां तक ​​...

कब न लें ग्रीन टी?

ग्रीन टी को कभी खाने के साथ नहीं लें। साथ ही खाली पेट भी नहीं लें। इससे एसिडीटी की समस्या हो सकती है। यदि दिन में चार पांच बार ग्रीन टी पी हैं तो इससे कैफीन की मात्रा अधिक हो जाती है और बॉडी में घबराहट , कब्ज व नींद नहीं आने की शिकायत भी हो जाती है। ग्रीन टी को मेडिसीन के साथ मिलाकर पीने से नुकसान हो सकता है। जिन लोगों को नर्वस सिस्टम की दवाएं लेना पडती हैं उन्हे ग्रीन टी के साथ दवा मिलाकर नहीं लेना चाहिए। इससे ब्लड प्रेशर हाई की सम्भावना रहती है।

गुणों से भरपूर है अंजीर

अंजीर के सेवन से अच्छे स्वास्थ्य के साथ कई व्याधियों से भी छुटकारा पाया जा सकता है। उच्च रक्तचाप - अंजीर में सोडियम का स्तर उच्च न्यून और पोटेशियम का स्तर उच्च होने के कारण उच्च रक्तचाप को रोकने में सहायक है। कोलेस्ट्रॉल नियंत्रण - अंजीर का विशेष घुलनशील फाईबर पैक्टिन कोलोस्ट्रोल की अधिक मात्रा को कम करता है। यह फाइबर कोलोस्ट्रोल को सोख लेता है। इससे नुकसानदायक कोलोस्ट्रोल की मात्रा कम हो जाती है।

सर्दीयों में रखे दिल की बीमारीयों पर काबू

देश में हृदय रोगीयों की संख्या हर साल बढती ही जा रही है और हर साल 24 लाख लोगों की मौत का कारण हार्ट अटॅक बनता है। एक नये शोध के मुताबिक युवावस्था से ही ये दिल के रोग भारतीयों को घेर रहे हैं। विकसित देशो में कार्डियोवैस्क्युलर डिजीज से होने वाली मौतों का आकडा 22.8फिसदी है,जबकि भारत में 70 वर्ष से कम आयु वाले लोगों में 52.2 फिसदी मौतें इस समस्या से हो रही है। हार्ट अटॅक के 10 से 14 फिसदी मामले शहरी क्षेत्रो के हैं, जबकी ग्रामीण क्षेत्रो में इनकी संख्या 5 से 7 फिसदी है।