Posts

Showing posts from February, 2023

समसामयिक प्रश्न

1. साउदी अरब की पहली महिला अंतरिक्ष यात्री कौन हैं, जो इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन के एक मिशन में शामिल है? (अ) जेसिका मीर (ब) रेयाना बरनावी (स) नोरा अल मटरूश (द) जैस्मीन मोगबेली 2. किसे हाल में जनवरी महीने के आइसीसी मेंस प्लेयर ऑफ द मंथ अवार्ड से सम्मानित किया गया है? (अ) शुभमन गिल (ब) मोहम्मद सिराज (स) डेवोन कॉनवे (द) विराट कोहली 3. हाल में किसे साइप्रस का नया राष्ट्रपति चुना गया है? (अ) डेमेट्रिस सिलोरिस (ब) अन्निता डेमेट्रियो (स) एडमोस एडमौ (द) निकोस क्रिस्टोडौलाइड्स 4. ‘स्वस्थ मन, स्वस्थ घर’ किस मंत्रालय की ओर से शुरू की गई पहल है? (अ) आयुष मंत्रालय (ब) स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रलाय (स) शिक्षा मंत्रालय (द) गृह मंत्रालय उत्तर- 1(ब )  2(अ ) 3(द ) 4( द)

नॉलेज कॉर्नर

 1) मिट्टी के बर्तन में पानी ठंडा क्यों रहता है? उत्तर-जब किसी तरल पदार्थ का तापमान बढता है तो भाप बनती है। भाप के साथ तरल पदार्थ की ऊष्मा भी बाहर जाती है। इससे तरल पदार्थ का तापमान कम रहता है। मिट्टी के बर्तन में रखा पानी उस बर्तन में बने असंख्य छिद्रों के सहारे बाहर निकल कर बाहरी गर्मी में भाप बनकर उड़ जाता है और अंदर के पानी को ठंडा रखता है। बरसात में वातावरण में आर्र्दता ज्यादा होने के कारण भाप बनने की यह क्रिया धीमी पड़ जाती है, इसलिए बरसात में यह असर दिखाई नहीं पड़ता। 2)बच्चों में बड़ों से ज्यादा हड्डियां क्यों होती है? उत्तर- बच्चों के शरीर की तमाम हड्डियां उम्र बढ़ने के साथ एक-दूसरे से जुड़कर एक बन जाती हैं। आपने देखा होगा कि एकदम नन्हें बच्चों के सिर में मुलायम हिस्सा होता है। उस वक्त सिर की हड्डी कई भागों में होती है। बाद में वह एक बन जाती है। 3) सिक्स्थ सेंस का क्या मतलब है? उत्तर- सामान्यत: मनुष्य की पांच ज्ञानेन्द्रियां मानी जाती हैं। देखना, सुनना, स्पर्श करना, सूंघना और जीभ का स्वाद। सिक्स्थ सेंस का मतलब है इनसे अलग का अनुभव। इसे अतीन्द्रिय ज्ञान या परामानसिक अनुभव कह...